Sports News Taekwondo

राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में लोकेंद्र कुमार ने जीता सिल्वर

  • February 28, 2023
  • 1 min read
राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में लोकेंद्र कुमार ने जीता सिल्वर

तेलंगाना में आयोजित हुयी राष्ट्रीय राष्ट्रीय कैडेट ताईक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के प्रतिभाशाली खिलाड़ी लोकेंद्र कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त कर आगरा का नाम रोशन किया।
तेलंगाना में 26 जनवरी  से 26 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय कैडेट ताईक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के दो खिलाड़ियों लोकेंद्र कुमार व अनुराधा ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। जिसमे लोकेंद्र ने अंडर-49 किलो भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। टीम के मैनेजर आगरा के कुणाल राणा थे।
जिला ताईक्वांडो संघ के अध्यक्ष विनोद बंसल ने लोकेंद्र को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, वरिष्ठ प्रशिक्षक चंद्रशेखर, रमन कुमार, मनोज सिंह, परमेंद्र स्वरूप अरविंद कुमार, सौम्या रंजन व सनी कुमार आदि खिलाड़ियों ने खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *