Taekwondo

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मैनपुरी ने जीते 1

  • September 9, 2019
  • 1 min read
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मैनपुरी ने जीते 1
एटा में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करते मैनपुरी के खिलाड़ी – फोटो : MAINPURI

मैनपुरी। जनपद एटा के सेंट पॉल्स स्कूल में खेली गई अंतरजनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मैनपुरी के लिखाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने 18 पदक अपने नाम किए। सोमवार को मैनपुरी आगमन पर टीम के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। रविवार को एटा के सेंट पॉल्स स्कूल में खेली गई अंतर्जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद की गोल्ड माइंड ताइक्वांडो एकेडमी की टीम ने 18 पद हासिल किए। सब जूनियर वर्ग में अदिती मिश्रा, अग्रिमा सिंह, नंदनी ठाकुर, आध्या सक्सेना, राज शर्मा, अमृता मिश्रा ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

जूनियर वर्ग में अभिषेक प्रजापति व हृदय राज ने रजत मेडल हासिल किया तथा प्रज्ञा, आदर्श, लच्छित, वरुणेंद्र यादव, नवीन यादव ने कांस्य पदक हासिल किया। कोच योगेश कुमार माथुर ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि सफल प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में मैनपुरी के अतिरिक्त एटा, कासगंज के खिलाड़ी भी शामिल थे।

श्रोत : अमर उजाला, आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *