Sports News

खेलो इंडिया के लिए आगरा के धुरंधर तैयार, सर्दी में भी बहा रहे पसीना

  • December 28, 2019
  • 1 min read
खेलो इंडिया के लिए आगरा के धुरंधर तैयार, सर्दी में भी बहा रहे पसीना
गुवाहाटी में 18 से 30 जनवरी के बीच होंगे तीसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स। पिछली बार आगरा ने जीते थे 11 पदक इस बार जिमनास्टिक में 22 आवेदन।

आगरा, जागरण संवाददाता। गुवाहाटी में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण को अब एक माह बचा है। आगरा से विभिन्न खेलों में खिलाडिय़ों व टीमों ने इसके लिए आवेदन किया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 में आगरा के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए इस बार कोच व खिलाडिय़ों को और दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

18 जनवरी से 30 जनवरी तक गुवाहाटी में होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2020 के लिए आगरा के धुरंधर तैयार हैं। जिमनास्टिक, मुक्केबाजी, कुश्ती और एथलेटिक्स में आगरा से दर्जनों खिलाडिय़ों नें आवेदन किया है। हर बार की तरह जिमनास्टिक में इस बार भी आवेदन का आंकड़ा ऊपर चढ़ा है। आगरा से इन खेलों के लिए 22 खिलाडिय़ों ने आवेदन किया है। इसमें 16 बालक व छह बालिका शामिल हैं। यह आंकड़ा खेलों मेंं पूरे देश से खेलों में जिमनास्टिक में भाग ले रहे खिलाडिय़ों के दस फीसद के बराबर है।

मुक्केबाजी, कुश्ती और एथलेटिक्स में भी एक दर्जन से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया है। स्टेडियम के उप क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि आगरा से इस बार इन खेलों के लिए काफी संख्या में आवेदन हो रहे हैं। आवेदन अभी चल रहे हैं। आगरा से कितने खिलाड़ी अंतिम रूप से खेलों में भाग लेंगे यह साई की लिस्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

यूथ गेम्स में दमदार रहा आगरा का प्रदर्शन

पुणे में इस साल नौ से 20 जनवरी के बीच हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आगरा का प्रदर्शन दमदार रहा था। यूपी की टीमों में जहां आगरा के खिलाडिय़ों ने पदक जिताने में अहम रोल निभाया। वहीं व्यक्तिगत प्रतिस्पद्र्धाओं में भी आगरा के खिलाडिय़ों ने एक दर्जन से ज्यादा पदक जीते। इनमें जिमनास्टिक में जतिन कुमार ने जहां गोल्ड जीतकर खाता खोला था। वहीं अग्निवेश ने जिमनास्टिक में एक गोल्ड, एक रजत व तीन कांस्य के साथ पदकों की झड़ी लगा दी थी।

एथलेटिक्स में आगरा को तीन पदक मिले। 200 मीटर में मनीषा ने कांस्य, लांग जंप में कुशल सिंह ने कांस्य और 400 में प्रियंका ने भी कांस्य जीता था। कबड्डी की अंडर-17 बालिका टीम को कांस्य जिताने में नीलम का विशेष योगदान रहा। कुश्ती में भारती बघेल ने गोल्ड जीता था। वहीं मुक्केबाजी में मनीष राठौर ने अंडर-17 में जत पदक जीता था। 

श्रोत : आगरा, जागरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *