Discus throw (Chakkaa Phenka) Sports News

अंडर – 14 बालक वर्ग में चक्का फेंक में आगरा के सचिन बघेल प्रथम

  • December 3, 2022
  • 1 min read
अंडर – 14 बालक वर्ग में चक्का फेंक में आगरा के सचिन बघेल प्रथम
अंडर – 14 बालक वर्ग में चक्का फेंक में आगरा के सचिन बघेल को पहला, आकाश चौधरी को दूसरा और फिरोजाबाद के योगेंद्र कुमार को तीसरा स्थान मिला। ऊंची कूद में फिरोजाबाद के लकी सिसौदिया पहले, मथुरा के शिवम चौधरी दूसरे और आगरा के जितेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में फिरोजाबाद के विष्णु यादव को पहला, मथुरा के लक्ष्य चौधरी को दूसरा और फिरोजाबाद के देवेश सिंह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
अंडर 17 बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में मथुरा के हरिओम पहले, फिरोजाबाद के अभियन सिंह दूसरे और ईशू तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में फिरोजाबाद के सचिन कुमार को पहला, आगरा के नितिन को दूसरा और मथुरा के नितेश को तीसरा स्थान मिला। ऊंची कूद में फिरोजाबाद के सवन यादव को पहला, आगरा के संजय कुमार को दूसरा और मैनपुरी के नितेश को तीसरा स्थान मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *