Running Sports News

66वीं माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में फिरोजाबाद प्रथम तो आगरा रहा दूसरे स्थान पर

  • December 3, 2022
  • 1 min read
66वीं माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में फिरोजाबाद प्रथम तो आगरा रहा दूसरे स्थान पर
एकलव्य स्पोट्र्स स्टेडियम में खेली गई 66वीं माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में फिरोजाबाद की टीम का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। फिरोजाबाद की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी है। आगरा की टीम प्रतियोगिता की उप विजेता रही।
शुक्रवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर – 14 बालक वर्ग में 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में मथुरा के धीरज, आर्यन, पिंटू और लक्ष्य की जोड़ी पहले, फिरोजाबाद के देवांश सिंह, विष्णु यादव, प्रियांशु और विष्णु की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। आगरा के शिखर, आकाश, रितिक और अनिल की जोड़ी को तीसरा स्थान मिला। गोला फेंक में फिरोजाबाद के प्रदीप कुमार को पहला, आगरा के आकाश चौधरी को दूसरा और फिरोजाबाद के योगेंद्र को तीसरा स्थान मिला तश्तरी फेंक में आगरा के सचिन बघेल को पहला, आकाश चौधरी को दूसरा और फिरोजाबाद के योगेंद्र कुमार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
अंडर-19 में 110 मीटर बाधा दौड़ में मथुरा के हेमंत पहले, आगरा के अरबाज दूसरे और मैनपुरी के आशीष यादव तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में फिरोजाबाद के आर्यन ढाकरे को पहला, आगरा के रामसेवक को दूसरा और फिरोजाबाद के शिवनारायण को तीसरा स्थान मिला। 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में फिरोजाबाद के श्रीओम, सुनील, आर्यन व शिव नारायण की जोड़ी पहले, आगरा के रामसेवक, सचिन, सत्यम व रवि की जोड़ी दूसरे और मैनपुरी के गौतम, उमंग, रोहित और मोहित की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। 5 किमी वॉक में आगरा के देवेंद्र पहले, मोहित दूसरे और फिरोजाबाद के रूपेश तीसरे स्थान पर रहे। 7.5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में आगरा के धर्मेश को पहला, फिरोजाबाद के अनुज को दूसरा और सचिन को तीसरा स्थान मिला। पोल वॉल्ट में आगरा के गौरव कुमार पहले, मोहित दूसरे और फिरोजाबाद के संजय सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-17 में 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में आगरा के देवेंद्र, नितिन, विमल प्रवीन की जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 3 किलोमीटर वॉक में फिरोजाबाद के प्रशांत पहले, आगरा के रामसेवक दूसरे और फिरोजाबाद के शिवनारायण तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में अंडर-14 में 100 मीटर रिले दौड़ में आगरा की मंजेश, श्रीजी, लवी और पूर्वा की जोड़ी पहले, फिरोजाबाद की संध्या, इलमा, नैना व अंशिका की जोड़ी दूसरे और हेमलता, संध्या, संध्या कुमारी व गरिमा की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। 80 मीटर बाधा दौड़ में मथुरा की गरिमा को पहला, आगरा की पूर्वा को दूसरा और फिरोजाबाद की नैना को तीसरा स्थान मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *