Other Sports News

स्कूली खेलों के महाकुंभ में 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

  • October 28, 2022
  • 1 min read
स्कूली खेलों के महाकुंभ में 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में कल से शुरू होगा 16वां मून स्कूल ओलंपिक

स्कूली खेलों के महाकुंभ मून स्कूल ओलंपिक-2022 की शुक्रवार से शुरुआत होने जा रही है। 19 खेलों में 10 हजार खिलाड़ी 1300 पदकों के लिए अपना दम दिखाएंगे। इसमें इस साल से एचके पालीवाल खेल सम्मान समारोह की शुरूआत की गई है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को हर साल इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके वेसाथ ही राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला मून स्कूल ओलंपिक का मीडिया पार्टनर है।

आयोजन समिति के उप सचिव राहुल पालीवाल ने बताया कि निशानेबाजी को छोड़कर सभी प्रतियोगिताएं एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जाएंगी। हर रोज विभिन्न खेलों में 200 से ज्यादा मुकाबले होंगे। तकनीकी समिति के अध्यक्ष विनोद शीतलानी ने बताया कि शुक्रवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में मून स्कूल ओलंपिक का शुभारंभ मेयर नवीन जैन, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, सांसद राजकुमार चाहर करेंगे। समारोह में एचके पालीवाल खेल सम्मान, प्राइड ऑफ आगरा अवार्ड सम्मान भी दिए जाएंगे।

■ अवार्ड बढ़ाएगा जोश

मून स्कूल ओलंपिक आयोजन समिति की संयोजक बीना लवानियां का कहना है कि इस बार शुरू किए गए खेल अवार्ड खिलाड़ियों के जोश को बढ़ाएंगे। आगरा के खेलों को बढ़ावा देने में शहर के समाजसेवी और तमाम खेल संघों से जुड़े एचके पालीवाल का विशेष योगदान रहा है। अंतरराष्ट्रीय पैरा शूटर सोनिया शर्मा को चैंपियन ऑफ चैंपियंस एचके पालीवाल खेल सम्मान और पूर्व रणजी खिलाड़ी और डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के निदेशक मनमोहन अस्थाना को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। बैडमिंटन में लगातार हो रही खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिला बैडमिंटन संघ को एचके पालीवाल बेस्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सम्मानित किया जाएगा।

इनको मिलेगा अवार्ड

एथलेटिक्स : अंकुर दीक्षित, प्रियंका सिकरवार,
वॉलीबाल: राजीव रावत, प्रशांत रावत, हरिओम भगौर,
लॉन टेनिस : वंशिका पाठक, यश बघेल, आर्य वर्मा,
बैडमिंटन : दिव्यांशी गौतम, निष्कर्ष चौहान, दक्ष गौतम,
जिमनास्टिक : जतिन कुमार, आयुषी, श्रद्धा,
फुटबॉल : उर्वशी सिकरवार, कुमारी सेवी, श्रुति जादौन,
हैंडबॉल : आर्यन गौड़, स्नेहलता, डिंपल,
बास्केटबॉल : राजकुमार, संयू यादव, आयुष कुमार,
शतरंज : पार्थ भटनागर, सुरेश सिंह, शुभ सक्सेना,
टग ऑफ वार : शिवानी, रुचि, अंजलि,
मुक्केबाजी : बबीता कुमारी, योगेश लोधी,
स्केटिंग : हिमांशु बघेल, भूमिका सिंह, तुषार कश्यप, वुशू शिवप्रताप, अनुष्का, आदित्य,
खो-खो : मयंक, प्रियांशु परमार, आर्यन,
कबड्डी : दीक्षा, इशिका, हिमांशी,
निशानेबाजी : ऋषिका, दक्ष गौतम, मयंक पाठक,
ताइक्वांडो : विकाक्षी चौहान, उदय शर्मा, अनुज तिवारी,
कराटे : प्रज्ञा शर्मा, मनीषा राजपूत, ऋषभ सिंह

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने दी बधाई

 टीम इंडिया के मध्यम गति के गेंदबाज दीपक चाहर ने मून स्कूल ओलंपिक को नए खिलाड़ियों के लिए मजबूत प्लेटफॉर्म बताया है। टीम इंडिया के स्पिनर राहुल चाहर ने खिलाड़ियों से पूरी दम से मैदान में उतरने की सलाह दी है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य पूनम यादव ने कहा है कि नए खिलाड़ियों की असली परीक्षा का समय आ गया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ती शर्मा ने खिलाड़ियों में हम किसी से कम नहीं का संदेश देकर जोश भरा है।

श्रोत : अमर उजाला , आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *