राष्ट्रीय खेलो में जिमनास्ट गौरव ने जीते छः पदक

ताजनगरी के रहने वाले जिमनास्ट गौरव कुमार ने राष्ट्रीय खेलों में शहर का नाम रोशन कर दिया है। देवरी रोड स्थित पंचशील स्कूल के पास रहने वाले जिमनास्ट गौरव ने सर्विसेज (सेना) की ओर से खेलते हुए जिमनास्टिक में छह पदक अपने नाम किए। इनमें चार स्वर्ण पदक और दो कांस्य शामिल हैं।
गुजरात के बड़ौदरा में खेली गई राष्ट्रीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में गौरव कुमार ने व्यक्तिगत ऑलराउंड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही फ्लोर एक्सरसाइज और पैरेरल बार में भी गौरव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। स्टिल रिंग और हॉरीजेंटल बार में उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। साथ ही प्रतियोगिता में सेना के प्रथम स्थान पर आने से एक स्वर्ण पदक उनके नाम और जुड़ गया।
श्रोत : अमर उजाला , आगरा