Sports News Volleyball

वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए 12 से ट्रायल

  • October 10, 2022
  • 1 min read
वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए 12 से ट्रायल
अयोध्या में 15-18 अक्तूबर तक खेली जाने वाली प्रदेशीय जूनियर बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता के ट्रायल 12 अक्तूबर से शुरू होंगे। जालौन में खेली जाने वाली बालिका प्रदेशीय जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता के ट्रायल 14 अक्तूबर से होंगे
एकलव्य स्पोट्र्स स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील चंद्र जोशी ने बताया कि सभी ट्रायल स्टेडियम में होंगे। बालक वर्ग में जनपदीय ट्रायल 12 अक्तूबर की शाम 3 बजे से और मंडलीय ट्रायल 13 अक्तूबर को दोपहर 1 बजे से शुरू होंगे। बालिका वर्ग के जनपदीय ट्रायल 14 अक्तूबर को अपराह्न 3 बजे से होंगे। मंडलीय ट्रायल 15 अक्तूबर को दोपहर 1 बजे से शुरू होंगे। खिलाड़ियों का जन्म जनवरी, 2004 के बाद का होना चाहिए।

श्रोत : अमर उजाला , आगरा
Image by Freepik

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *