Karate Martial Art Sports News

पेंचक सिलाट में ऋषिका व आकाश ने जीता सोना

  • October 11, 2022
  • 1 min read
लखनऊ में खेली गई पांचवीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में आगरा तीसरे स्थान पर रहा। इसमें प्रतियोगिता में ऋषिका गुप्ता और आकाश शुक्ला ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
आगरा के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदकों सहित कुल आठ पदक टीम के नाम किए। आगरा पैंचक स्लॉट एसोसिएशन की सचिव डॉ. किरन कश्यप ने बताया कि रजत और राहुल ने रजत पदक अपने नाम किया। श्यामसुंदर, वसीम खान, साक्षी और वर्षा यादव ने कांस्य पदक जीता। डॉ. कश्यप ने बताया कि चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता ऋषिका गुप्ता और आकाश शुक्ला 21 से 24 अक्तूबर तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी टीम की ओर से खेलेंगे।

श्रोत : अमर उजाला , आगरा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *