हॉकी खिलाड़ियों, व्यायाम शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने जताई खुशी, दी शुभकामनाएं
ऑल इंडिया हॉकी के पहले मैच में शानदार जीत हासिल करने पर हाकी खिलाड़ियों, व्यायाम शिक्षकों व खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। साथ सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी हैं। इनमें मास्टर हॉकी संघ व संडे हॉकी क्लब के अध्यक्ष राजीव सोई, सचिव अमिताभ गौतम, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बघेल, शैलेश सिंह, अमीन उल्ला, अमरजीत सिंह, परमजीत सिंह पम्मी, शाहिद, गिन्नी, सूर्या जलाल, गौरव शर्मा आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा जिला व्यायाम शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरपाल सिंह चाहर मंत्री राजेश गुप्ता, अशोक बघेल, संजय नेहरू, केपी सिंह यादव, पंकज कश्यप, सौरभ गुप्ता, सरिता यादव, राम प्रकाश यादव, संदीप परिहार, जर्नादन राणा सहित अन्य सदस्यों ने आगामी मैचों के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
वहीं, डीबी सिंह खालसा इंटर कॉलेज के अध्यक्ष, सरदार अमरदेव साहनी, प्रबंधक सरदार जगदीप सिंह साहनी, सुनील अग्रवाल, सरदार हरमीत सिंह, सरबजीत कौर, प्रेमलता कुशवाहास व सरदार परमजीत सिंह, बंटी ओबराय ने खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन पर हर्ष जताया।
श्रोत : अमर उजाला , आगरा