
एकलव्य स्पोट्र्स स्टेडियम में बुधवार को 66वीं माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ एमएलसी विजय शिवहरे ने किया।
अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मथुरा के लक्ष्य चौधरी को पहला, धीरज को दूसरा और फिरोजाबाद के विष्णु यादव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
अंडर – 14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में फिरोजाबाद के विष्णु यादव पहले, मथुरा के मोहित दूसरे और फिरोजाबाद के प्रियांशु तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 में 100 मीटर दौड़ में मथुरा के सुमित चौधरी पहले, फिरोजाबाद के सचिन कुमार दूसरे और आगरा के आशीष शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में आगरा के नितिन ने पहला, राजकुमार ने दूसरा और मथुरा के विक्रम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 हैमर थ्रो में फिरोजाबाद के सनी कुमार पहले, आगरा के अन्नू चाहर दूसरे और फिरोजाबाद के दीपक तीसरे स्थान पर रहे। अंडर- 19 में 100 मीटर दौड़ में रोहित सिंह को पहला, फिरोजाबाद के अनुराग शर्मा को दूसरा और गौरव बघेल को तीसरा स्थान मिला।
600 मीटर दौड़ आगरा के सत्यम सिंह ने पहला, फिरोजाबाद के आर्यन धाकरे ने दूसरा और आगरा के रवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हैमर थ्रो में मथुरा के कपिल चौधरी पहले, आगरा के लोकेंद्र सिंह दूसरे और फिरोजाबाद के अभिनव राज गुर्जर तीसरे स्थान पर रहे।
दौड़ में बालिकाओ ने किया अच्छा प्रदर्शन
100 व 600 मीटर दौड़ में बाकिकाओं ने किया अच्छा प्रदर्शन | अंडर-14 बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में मथुरा की हेमलता ने पहला, आगरा की कुमकुम ने दूसरा और मैनपुरी की रोशनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में 100 मीटर दौड़ में फिरोजाबाद की मनोरमा सिकरवार पहले, मथुरा की ज्योति दूसरे और आगरा की काजल शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। 600 मीटर दौड़ में मथुरा की रंजना पहले, आगरा की गविता दूसरे और फिरोजाबाद की शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 में 100 मीटर दौड़ में फिरोजाबाद की वैष्णा को पहला, मैनपुरी की पलक यादव को दूसरा और आगरा की वंदना को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 600 मीटर दौड़ में फिरोजाबाद की विनीता पहले, निधि यादव दूसरे और मथुरा की प्रियंका चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं। स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील चंद्र जोशी ने विशिष्ट | अतिथि के रूप में शिरकत की। उद्घाटन समारोह का संचालन रीनेश मित्तल ने किया। इस दौरान पंकज शर्मा, 1 पंकज कश्यप, रामेंद्र शर्मा, सोबरन यादव, प्रभात तिवारी, लक्ष्मीकांत त्यागी, लता चौहान आदि मौजूद रहे।