अप्सा फिएस्टा में हिस्सा लेंगे 34 स्कूलों के 10 हजार छात्र
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) का फिएस्टा 2022 का आगाज आठ से 21 अक्तूबर तक होंगी। इसमें 34 विद्यालयों के करीब 10 हजार छात्र शामिल होंगे।
शुक्रवार को सिंबोजिया स्कूल में मीडिया से रूबरू होते हुए अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि फिएस्टा में 65 वर्ग और 66 उपवर्ग में 30 तरह की प्रतियोगिताएं होंगी। सचिव डॉ. गिरधर शर्मा ने बताया कि इसमें खेलकूद, सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतियोगिता पेपरलेस होगी। प्रतियोगिताएं इन्हीं 34 विद्यालयों में संपन्न कराई जाएंगी। डॉ. जीएस राणा, त्रिलोक सिंह राणा, अनिमेष दयाल, रवि नारंग, मनीष गुप्ता, कर्नल अपूर्व त्यागी, राजन गोयल, सुमित उपाध्याय, अनीता राना, विनय गुप्ता, अपूर्वा शर्मा, ओशिन शर्मा, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
श्रोत : अमर उजाला , आगरा