आगरा के संभव, कुलदीप और आरव प्रदेश की ताइक्वांडो टीम में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश की ताईक्वांडो टीम में आगरा के तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी संभव शर्मा और कुलदीप यादव , आरव राज चाहर हैं। आगरा के संदीप कुमार टीम के प्रशिक्षक बनाए गए हैं। ये सभी 24 से 27 मार्च तक ओडिशा के कटक में होने वाली सब जूनियर राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इन खिलाड़ियों का दिसंबर 2022 में हुई राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक जीतकर फाइनल ट्रायल के लिए क्वालिफाई किया था। जिला ताईक्वांडो संघ के अध्यक्ष विनोद बंसल ने खिलाड़ियों शुभकामनाएं दी हैं।