Sports News Taekwondo

आगरा मंडल बना स्टेट ताइक्वांडो का चैंपियन

  • October 29, 2022
  • 1 min read
आगरा मंडल बना स्टेट ताइक्वांडो का चैंपियन

66वीं यूपी स्टेट माध्यमिक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा मंडल का जलवा रहा। अंडर-14, 17, 19 तीनों आयुवर्ग में आगरा मंडल ने बालक/बालिका की विजेता ट्राफी के साथ ओवरऑल चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में आगरा मंडल ने 16 स्वर्ण, 12 रजत, 10 कांस्य पदक जीते।

सेंट जोजफ गर्ल्स इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में 10 सितंबर को शुरू हुई प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में आगरा मंडल छाया रहा। बालक और बालिका दोनों वर्गों में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कोर्डीनेटर पंकज शर्मा ने बताया कि ओवरऑल चैम्पियनशिप में लखनऊ मंडल दूसरे और वाराणसी मंडल तीसरे स्थान पर रहा। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन, विशिष्ट अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. आरपी शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने ट्राफी प्रदान कीं। विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुरारीलाल खत्री गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत व श्री रत्नमुनि जैन कन्याकन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल वशिष्ठ, राजेश गुप्ता ने किया।
आगरा के इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
अंडर-17 बालक वर्ग में अमन कुमार, गुरेश बघेल ने स्वर्ण पदक, रूपेश शाह ने रजते पदक, जाएद खान, देव कुमार ने कांस्य पदक जीते। अंडर-19 बालक वर्ग | में हर्षवर्धन वैरागी, नवीन सिंह चाहर, विशाल शर्मा ने स्वर्ण पदक, अनुज वर्मा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रिया सिंह ने स्वर्ण, बिंदु मौर्या, सोनम, मानसी ने रजत पदक जीते।
इनकी रही उपस्थिति :

समापन समारोह में डॉ. एसके सिंह, डॉ. चतुर सिंह, डॉ.अतुल जैन, डॉ. जीएल जैन, डॉ. ममता शर्मा, प्रशांत सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अशोक बघेल, जिला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, डॉ. एमसी शर्मा, संगीता शर्मा, पंकज कश्यप, सौरभ सिंह, सौरभ गुप्ता, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

श्रोत : अमर उजाला , आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *