India News Sports News Wrestling

World Championship: अंतिम पंघाल ने जीता कांस्य पदक

  • September 21, 2023
  • 1 min read
World Championship: अंतिम पंघाल ने जीता कांस्य पदक
 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2023 में भारत का खाता खुल गया है। 53 किलोग्रा कैटेगरी में 19 साल की अंतिम पंघाल ने देश को मेडल दिलाया। वह भारत के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली 8वीं महिला बन गई हैं। इसके साथ ही भारत को olympic कोटा भी मिल गया है।

World Championship में युवा भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल का शानदार अभियान कांस्य पदक के साथ समाप्त हुआ। इस मेडल के साथ ही अंतिम ने देश को पेरिस ओलिंपिक के लिए 53 किग्रा कोटा भी दिलाया। 19 वर्षीय पंघाल दो बार की यूरोपीय चैंपियन स्वीडन की जोना मालमग्रेन पर जीत के साथ विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली 8वीं भारतीय महिला बन गईं।

ब्रॉज मेडल का मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा। अंत में अंतिम पंघाल ने तकनीकी श्रेष्ठता की जीत हासिल की। पेरस में अगले साल ओलिंपिक गेम्स होने हैं। यह पेरिस 2024 के लिए कुश्ती में भारत का पहला कोटा भी है।
पंघाल ने मैच की शुरुआत काफी तेज की और 5-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद स्वीडन की रेसलर ने वापसी करते हुए लगातार 6 पॉइंट हासिल किए और मुकाबला रोचक बना दिया। पहले पीडियड के अंत में अंतिम को एक और पॉइंट मिला और मुकाबला 6-6 पर आ गया।
Wrestling : विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल में अंतिम पंघाल ने किया टॉप —
दूसरे पीरियड ने दो बार की अंडर-20 World Championship अंतिम पंघाल ने जोना मालमग्रेन को कोई मौका नहीं दिया और लगातार 10 पॉइंट हासिल करके मुकाबला 16-6 कर दिया। इसके बाद तकनीकी श्रेष्ठता पर उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया। भारतीय पहलवान संयुक्त विश्व कुश्ती (UWW) के ध्वज तहत टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। क्योंकि देश का कुश्ती महासंघ- भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) निलंबित है।
अंतिम पंघाल से पहले 8 भारतीय महिला खिलाड़ी World Championship में मेडल जीत चुकी हैं। इसमें अल्का तोमर (2006), गीता फोगाट (2012), बबीता फोगाट (2012), पूजा ढांडा (2018), विनेश फोगाट (2019, 2022) और सरिता मोर (2021), अंशू मलिक (रजत) का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *