Sports News

गैर मान्यता प्राप्त खेल संघों पर लगेगा प्रतिबंध

  • September 24, 2022
  • 1 min read

शहर में  चल रहे कई गैर मान्यता प्राप्त खेल संघो पर लगेगी रोक 

जिले में गैर मान्यता प्राप्त खेल संघों द्वारा आयोजित प्रतियोगिता पर प्रबंधित लगाया जाएगा। प्रत्येक खेल संघ द्वारा वार्षिक दो से तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति से कराया जाएगा। रविवार को यह निर्णय सभी खेल संघ पदाधिकारियों संग हुई बैठक में मंडलीय क्रीड़ाधिकारी सुनील चंद्र जोशी ने लिया ।
उन्होंने एकलव्य क्रीड़ा कोष नियमावली से सभी पदाधिकारियों को जानकारी दी और नियमावली की प्रति उपलब्ध कराई। बैठक में राहुल पालीवाल, विनोद शीतलानी, हरीश कुमार, राहुल सिंह, संजय गौतम, विवेक आदि मौजूद रहे।

 

श्रोत : अमर उजाला , आगरा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *