Hockey

सुखजीवन अकादमी ने जीता मास्टर हॉकी का खिताब

  • September 18, 2022
  • 1 min read
सुखजीवन अकादमी ने जीता मास्टर हॉकी का खिताब

मास्टर हॉकी लीग का फाइनल मैच शनिवार को सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी व संडे हॉकी क्लब के बीच एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें सुखजीवन की टीम 6-5 से विजयी रही। प्रतियोगिता के पूर्व के मैच 15 अगस्त को खेले गए थे। सुखजीवन की तरफ से चार गोल दिलीप शर्मा व एक-एक गोल राजीव सोई व अमिताभ गौतम ने किए। संडे हॉकी क्लब की ओर से धर्मेंद्र बघेल व अमरजीत सिंह ने दो-दो गोल, एक गोल जयशंकर यादव ने किया। अंपायर अजय सिंह राजपूत, शकील खान रहे। मुख्य अतिथि ओलंपियन जगबीर सिंह ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर डॉ. नकुल, राजवीर सिंह गौतम, राजवीर सिंह, मोहम्मद शरीफ, मनोज शर्मा, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन केपी सिंह यादव व संजय नेहरू ने किया।

श्रोत : अमर उजाला , आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *