Volleyball

आगरा की तरफ से स्टेट वॉलीबॉल में खेलेंगे बाह के 5 खिलाड़ी

  • September 18, 2022
  • 1 min read
आगरा की तरफ से  स्टेट वॉलीबॉल में खेलेंगे बाह के 5 खिलाड़ी
बरेली में माध्यमिक स्कूलों की प्रतियोगिता में आगरा मंडल की टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व
 फिरोजाबाद के श्री राममूर्ति नत्थू सिंह इंटर कॉलेज शाहपुर मैदान पर शनिवार को हुई माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में मैनपुरी हॉस्टल से हारी बाह के आशाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल से चयनकर्ताओं का दिल जीत लिया।
इनमें 5 खिलाड़ियों का चयन 25 और 26 सिंतबर को बरेली में होने वाली स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए आगरा मंडल की टीम में किया गया है। स्टेट वॉलीबॉल के लिए चुने गए खिलाड़ियों अंकुश यादव, राज, रंजीत सिंह, आशीष यादव, विकास पचौरी और कोच अरुण दुबे को प्रधानाचार्य विनोद कुमार दीक्षित ने सम्मानित किया। पांच खिलाड़ियों के चयन पर रमेश भदौरिया, आशुतोष नेहरू, ह्रदय नारायन शर्मा, संजय नेहरू, मुकेश शर्मा, कृपा नारायन शर्मा, अल्केंद्र जादौन, राजीव गुप्ता आदि ने कहा कि इससे यहां के अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

 

श्रोत : अमर उजाला , आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *