आरबीएस डिग्री कॉलेज के वार्षिक एथलीट मीट उमंग का शुभारंभ

आरबीएस डिग्री कॉलेज बिचपुरी कैंपस के मैदान पर वार्षिक एथलीट मीट उमंग का शुभारंभ हुआ। खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया। सभी ने खेल भावना बनाए रखने के लिए शपथ ग्रहण किया। प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव ने क्रीड़ा ध्वज फहराया। इसके बाद दौड़, कूद, डिसकस आदि प्रतियोगिताओं में छात्र- छात्राओं ने दमखम दिखाया। छात्र- छात्रा वर्ग के 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। लंबी कूद, ऊंची कूद, डिसकस थ्रो आदि खेल भी हुए।