खो-खो प्रतियोगिता में पटेल व गांधी सदन रहा विजेता

अंडर 19 और अंडर-14 वर्ग राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को खो-खो प्रतियोगिता हुई। चार वर्गों में छात्र खेले। अंडर 19 वर्ग में पटेल सदन और अंडर-14 में गांधी सदन विजेता रहा। शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. जनक सिंह ने किया। प्रतियोगिता का संचालन कीड़ा प्रभारी अनिल कुमार व मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी अशोक कुमार बघेल ने किया। उदयभान सिंह, डॉ. आनंदवीर सिंह, सुशील कुमार जैन, डॉ. संजीव कुमार यादव, ममता, मृणालिनी बघेल, विश्वम्भर दयाल पाराशर आदि ने व्यवस्था संभाली।