Racing Running Sports News

खेलो इंडिया दस का दम : प्रतियोगिता में टॉप पर रही आगरा की गविता

  • March 12, 2023
  • 0 min read
खेलो इंडिया दस का दम : प्रतियोगिता में टॉप पर रही आगरा की गविता
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलो इंडिया के दस के दम का शुभारंभ किया गया गया जिसका उद्धाटन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा हुआ । जिसमे 1500 मीटर दौड़ में बाह की गविता अव्वल रही।
हाल ही में गाविता ने  5 मार्च को दिल्ली में ही आयोजित रन फॉर वुमेन पावर मैराथन में रजत पदक जीता था।
जरार के रहने वाले मुकेश कुमार की 13 साल की बेटी गविता आछेलाल रामनरायन आदर्श इंटर कॉलेज में 8वीं की छात्रा है।
उसने सांसद खेल स्पर्धा में 100 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर की दौड़ में भी जीत हासिल की थी। छोटी उम्र में बड़ी कामयाबी हासिल करने वाली गविता की उपलब्धि पर विधायक पक्षालिका सिंह ने कहा कि उन्हें बाह की बेटी पर नाज है।
गाविता के पिता ने कहा जब बेटी प्रतियोगिता में जीत हासिल करती है तो एक घर का नहीं बल्कि पुरे गांव का नाम रोशन होता है |
कॉलेज के प्रधानाचार्य उमेश सिसौदिया, अमित कुमार झा, ह्रदय नरायन शर्मा, कृपानारायन शर्मा, अरुण दुबे, मुकेश शर्मा आदि ने खुशी का इजहार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *