Gymnastic Sports News

एकलव्य स्पोट्र्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता शुरू

  • November 30, 2022
  • 1 min read
एकलव्य स्पोट्र्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता शुरू

प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग में फ्लोर एक्सरसाइज में विकास यादव ने स्वर्ण, संदीप यादव ने रजत और आदित्य सविता ने कांस्य पदक जीता। पॉमेल हॉर्स में रमजान ने स्वर्ण, सुंदरम शर्मा ने रजत और अरनव जैन ने कांस्य पदक जीता। रिंग्स इवेंट में प्रांजल यादव ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। शबाव अली को रजत और आशीष कुमार को कांस्य पद प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में जिमनास्ट तनिष्का साहू ने स्वर्ण पदक जीता। अनन्या चाहर ने रजत और अंशिका ने कांस्य पदक जीता। फ्लोर एक्सरसाइज में अनन्या गुप्ता ने स्वर्ण, अंजली प्रजापति ने रजत और अविका वादलस ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
एकलव्य स्पोट्र्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता शुरू हुई। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ गजल गायक सुधीर नारायण ने किया। स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील चंद्र जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक विकास और तनिष्का ने जीता।
निर्णायक मंडल में आनंद बाबू, राम प्रवेश दुबे, आरिफ, हिमांशु शर्मा, रोहित कुमार, जावेद रहे। इस दौरान मास्टर हॉकी के अध्यक्ष राजीव सोई, अलीगढ़ के क्रीड़ा अधिकारी राममिलन, गाजीपुर के  क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव, एथलेटिक्स कोच कल्पना चौधरी, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद  रहे

Image by brgfx on Freepik

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *