Cricket Sports News

क्रिकेटर बेटियो ने कर दिया कमाल 

  • October 6, 2022
  • 1 min read

जिले की क्रिकेटर बेटियों ने फिर कमाल कर दिया। अहमदाबाद में एक अक्तूबर से शुरू हो रही अंडर-19 वुमेंस टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए यूपी की महिला क्रिकेट टीम में शहर की पांच महिला क्रिकेटरों को स्थान मिला है। क्रिकेटर रमा कुशवाह, दिशा सिंह, संपदा दीक्षित, प्रिंसी चौधरी और पूजा राजपूत अंडर-19 में खेलेंगी।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश कौशल ने बताया कि टीम अहमदाबाद पहुंच चुकी है। खिलाड़ियों के चयन पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील जोशान, पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर, विवेक यादव, फिरोज खान, अनीस राजपूत, तपेश शर्मा, द्रवित शर्मा आदि ने हर्ष जताया है।

Up की अंडर 19 टीम में जिले की 5 महिला क्रिकेटर को मिला स्थान

दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं। दूसरी बार अंडर-19 यूपी टीम में स्थान मिला है। पिछले सत्र 2021-22 में भी यूपी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसी साल 2022 सितंबर में बंगलूरू में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) कैंप कर चुकी हैं। चाहर एकेडमी में प्रैक्टिस करती हैं।  रमा कुशवाहा

मध्यम गति की गेंदबाज हैं। अंडर-19 यूपी क्रिकेट टीम में दूसरी बार चयनित हुई हैं। जिला स्तर से लेकर राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रभावशाली प्रदर्शन रहा है। विविधा क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करती हैं।  -दिशा सिंह 

दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं। अंडर-19 यूपी क्रिकेट टीम में स्थान मिला है। मध्यम क्रम की शानदार बल्लेबाज हैं। इससे पहले भी अंडर-19 यूपी टीम की सदस्य रह चुकी हैं। तीसरी बार चयन हुआ है। पूजा स्टार नेक्सट एकेडमी में प्रैक्टिस करती हैं। पूजा राजपूत 
दाएं हाथ की बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। अंडर-16 यूपी टीम की ओर से खेल चुकी हैं। अंडर-19 यूपी टीम में पहली बार स्थान मिला है। मान्या क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करती हैं।– प्रिंसी चौधरी 
दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं। पहली बार यूपी अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इससे पहले अंडर-16 यूपी टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। स्टार नेक्सट क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करती हैं। संपदा दीक्षित
कॉसमॉस क्रिकेट मैदान, दयालबाग में शुक्रवार को कॉसमॉस मून ने कॉसमॉस गैलेक्सी को एक विकेट से हराकर मैच जीत लिया।

कॉसमॉस लिटिल चैंप कप के लिए शुक्रवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर कॉसमॉस गैलेक्सी ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 35.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 92 रन बनाए। मैच 40 ओवर का था। अर्पित गुप्ता ने 20 और प्रियंका लूथरा ने 13 रन बनाए। कॉसमॉस मून के गेंदबाज रोशनी कुमारी ने पांच और मनीष कुमार ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉसमॉस मून की टीम 32.4 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाकर मैच जीत गई। टीम की ओर से पार्थ सिंघल ने नाबाद 35 रनों की पारी खेली। कॉसमॉस गैलेक्सी के गेंदबाज आरव जुरैल और प्रियंका लूथरा ने दो-दो विकेट लिए ।

प्लेयर ऑफ द मैच रोशनी कुमारी रहीं। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज पार्थ सिंघल, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज प्रियंका लूथा रहीं। अंपायरिंग अमित गर्ग और हर्षिल वाधवा ने की। इस दौरान कॉसमॉस क्रिकेट एकेडमी के प्रबंध निदेशक फिरोज खान, द्रवित शर्मा, राजीव जुरेल, सतीश गुप्ता, शाहरुख खान, धीरज खंडेलवाल, जतिन जुरेल आदि मौजूद रहे।

श्रोत : अमर उजाला , आगरा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *