Other Sports News

कनाडा के राष्ट्रीय खेल लैक्रॉस को भारत में लोकप्रिय बनाने के लिए जुटी एसोसिएशन

  • December 21, 2022
  • 1 min read
कनाडा के राष्ट्रीय खेल लैक्रॉस को भारत में लोकप्रिय बनाने के लिए जुटी एसोसिएशन
 कनाडा के राष्ट्रीय खेल लैक्रॉस को भारत में लोकप्रिय करने के लिए लैक्रॉस एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने पहल शुरू कर दी है। जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में चार दिनों तक ऑनलाइन व ऑफलाइन वर्कशॉप सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमे  देश के 10 राज्यों के 50 से ज्यादा  कोच व रेफरी शामिल  हुए।  वर्कशॉप में विशेषज्ञों ने पीपीटी के माध्यम से क्लास में लैक्रॉस खेल की बारीकियां सिखाई।
लैक्रॉस को 2028 में लॉस एंजिल्स के ओलंपिक खेलों में शामिल किया जा रहा है। सेमिनार में डॉ. गंगा धारिया, देशराज कर्णवाल, शहजाद खान, हिमांशु सिन्हा, शकील खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *