बाल दिवस के उपलक्ष्य में हुयी नींबू चम्मच दौड़ , जीते इनाम
पुलिस लाइन मैदान में बाल दिवस के उपलक्ष्य में हुए वार्षिक खेल
बाल दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को पुलिस लाइन स्थित परेड मैदान में बच्चों के वार्षिक खेल- 2022 का आयोजन किया गया। बच्चों ने 100 मीटर सामान्य दौड़, दौड़ जलेबी दौड़, 50 मीटर चम्मच नींबू संतुलन दौड़ 50 मीटर कुर्सी दौड़, सुई धागा दौड़ पूरी कर इनाम जीता। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ एसएसपी प्रभाकर चौधरी की पत्नी एवं यामासारथी संस्था की प्रियंका चौधरी ने किया।
प्रियंका चौधरी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी हैं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान एसपी क्राइम को पत्नी, सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा, सीओ लोहामंडी की पत्नी सहित अन्य मौजूद रहे।
दौड़ में पहले स्थान पर पीयूष, द्वितीय प्रतीक व तृतीय जयकुमार बाधा दौड़ में प्रथम आदित्य शर्मा व शौर्य तिवारी, द्वितीय हर्षित व अनुभव और तृतीय सादन व आदिला रहे। बोरा दौड़ में प्रथम दक्ष राणा, द्वितीय