Hockey India News Sports News

Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से रौंदा

  • September 26, 2023
  • 1 min read
Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से रौंदा
एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी (Indian player) शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी तक भारत  पदक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है। इसी क्रम में हॉकी टीम (Hockey team)ने ग्रुप स्टेज के दूसरे मैच में सिंगापुर को 16-1 से करारी शिकस्त दी।

Asian Games 2023: भारत ने शुरुआत से ही मैच में बढ़त बनाकर रखी।  भारतीय खिलाड़ियों ने   पहले क्वार्टर में 1 गोल के साथ शुरुआत कर दी थी।  इसके बाद  भारत ने एक के बाद एक गोल दागे और शानदार जीत अपने नाम की। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 4 गोल किए. वहीं मनदीप सिंह ने गोल की हैट्रिक लगाई।

इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 16-0 से करारी शिकस्त दी थी।  आज हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सिंगापुर को 16-1 से रौंद दिया।  मैच में भारत के लिए पहला गोल मनदीप सिंह ने 13वें मिनट पर किया. पहला क्वार्टर खत्म होने तक भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।  फिर दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ललित कुमार ने भारत के लिए 16वें मिनट पर दूसरा गोल दागा। इस तरह से भारत ने पहले हाफ में 6-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।

Hockey: भारत ने हॉकी में जापान को 35-1 से हराया

Asian Games 2023: इस तरह दूसरे हाफ की शुरुआत के कुछ देर बाद ही भारत ने 10-0 की बढ़त हासिल कर ली। 42वें मिनट पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह (Captain Harmanpreet Singh) ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर लेते हुए टीम के लिए 11वां गोल दागा. इस तरह तीसरा क्वार्टर खत्म होने तक भारत ने 11-0 की शानदार बढ़त हासिल की।  इसके बाद 53वें मिनट पर सिंगापुर के जकी जुल्करनैन ने टीम के लिए पहला और आखिरी गोल स्कोर किया।  इसके 2 मिनट बाद ही भारत के वरुण कुमार ने 55वें मिनट पर लगातार दो गोल स्कोर कर भारत को 16-1 पर पहुंचाया।  इस तरह भारत ने सिंगापुर के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की।

Photo By Navjivan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *