India International shooting

World Championship: भारतीय एयर पिस्टल टीम ने कांस्य पदक जीता

  • August 18, 2023
  • 1 min read
World Championship: भारतीय एयर पिस्टल टीम ने कांस्य पदक जीता
World Championship में  भारतीय टीम ने 1,734 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। भारत से नौ अंक ज्यादा हासिल कर जर्मनी की टीम दूसरे स्थान पर रही। चीन ने स्वर्ण पदक जीता।

आईएसएसएफ world championship में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। शिव नरवाल, सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा की भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने गुरुवार को देश के लिए कांस्य जीता। भारत का कुल स्कोर 1,734 था, जो जर्मनी से नौ अंक पीछे था, जिसने रजत पदक जीता। इस स्पर्धा में चीन ने स्वर्ण पदक जीता।

नरवाल ने 579, सरबजोत ने 578 और चीमा ने 577 का स्कोर कर कुल 1,734 अंक हासिल किए। विश्व चैम्पियनशिप 2024 पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के रूप में भी कार्य करती है।

नरवाल ने 579, सरबजोत ने 578 और चीमा ने 577 का स्कोर कर कुल 1,734 अंक हासिल किए। विश्व चैम्पियनशिप 2024 पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के रूप में भी कार्य करती है।

झांग बोवेन (587), लियू जुनहुई (582) और झी यू (580) की चीनी टीम ने 1749 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि जर्मन टीम में रॉबिन वाल्टर (586), माइकल श्वाल्ड (581) शामिल थे। पॉल फ्रोहलिच (576) ने 1743 के कुल स्कोर के साथ रजत पदक जीता।

Shooting: विश्व चैंपियनशिप में भारतीय शूटर्स के निशाने पर पेरिस ओलंपिक का कोटा

इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तीरंदाज ओलंपिक का टिकट भी हासिल करेंगे। पेरिस ओलंपिक के लिहाज से यह टूर्नामेंट बेहद अहम है।

17 से 24 अगस्त के बीच सात दिन में कोटे हासिल किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी जगत प्रतिस्पर्धा के मामले में विश्व चैंपियनशिप को ओलंपिक के बराबर या इससे ज्यादा आंकता है। कार्यक्रम के अनुसार 17 से 24 अगस्त के बीच सात दिन में कोटे हासिल किए जाएंगे।

हालांकि, तीन भारतीय निशानेबाजों में से कोई भी आठ खिलाड़ियों के फाइनल में जगह नहीं बना सका और व्यक्तिगत पदक के लिए दावेदार नहीं हैं।

Photo By NBT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *