World Athletics Championships: पांचवें स्थान पर रहे किशोर जेना

किशोर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले ओडिशा के पहले एथलीट हैं। रविवार को उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में 84.77 मीटर का थ्रो किया था।
World Athletics Championships में भारत का झंडा बुलंद करने वाले जेवलिन थ्रोअर किशोर जेना पर भी पैसों की बरसात हुई है। किशोर कोई पदक जीतने में तो कामयाब नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने टॉप-पांच में जगह बनाई। भारत के तीन एथलीट्स टॉप छह में रहे थे। नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण जीता, जबकि किशोर पांचवें और डीपी मनु छठे स्थान पर रहे थे। यह भारतीय जेवलिन थ्रो के इतिहास में एक गौरवपूर्ण क्षण था।
इसके बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को किशोर जेना के लिए 25 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की। किशोर World Athletics Championships के फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले ओडिशा के पहले एथलीट हैं। रविवार को उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में 84.77 मीटर का थ्रो किया था। यह उनका जेवलिन थ्रो में पर्सनल बेस्ट भी रहा।
Neeraj Chopra Gold: पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई”
नवीन पटनायक ने कहा, “बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में किशोर जेना की उल्लेखनीय यात्रा और असाधारण प्रदर्शन ने न केवल हमारे राज्य और राष्ट्र को गौरव दिलाया है, बल्कि आने वाले वर्षों में कई एथलीटों को प्रेरित भी करेगा। इस चैंपियनशिप में उनकी भागीदारी न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतिनिधित्व करती है, बल्कि ओडिशा की खेल भावना और प्रतिभा को भी दर्शाती है।”
इससे पहले नीरज ने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। वहीं, चेक रिपब्लिक के जाकुब वेदलेच ने 86.67 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ कांस्य पदक पर निशाना साधा। किशोर के अलावा डीपी मनु ने 84.14 मीटर का बेस्ट थ्रो किया।