Sports News

Surya Kumar Yadav: इस भारतीय खिलाड़ी के बारे में जानें

  • November 1, 2023
  • 1 min read
Surya Kumar Yadav: इस भारतीय खिलाड़ी के बारे में जानें

जब से IPL (Indian Premier League) को भारत में शुरू किया गया है तब से बहुत से प्रतिभावान खिलाड़ियों को इस मंच से प्रसिद्धि और उनके टैलेंट को दिखाने का मौका मिला है, यही मौका सूर्यकुमार यादव को मुंबई की टीम की तरफ से मिला था जिस पर वह पूरी तरह से खरा उतरे हैं यही कारण है कि आज उन्हें इंडिया के तरफ से खेलने का मौका मिला है।

Surya Kumar Yadav काजन्म 14 सितंबर 1990 को एक मध्यमवर्गीय परिवार के मुंबई शहर में हुआ और इनको बचपन से ही क्रिकेट और बैडमिंटन में काफी रूचि रही है। इनकी स्कूली शिक्षा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय तथा वाणिज्य एवं साइंस की पढ़ाई पिल्लई कॉलेज आफ आर्ट्स मुंबई मैं संपन्न हुई। सूर्यकुमार यादव के पिता का नाम अशोक कुमार यादव एवं माता का नाम स्वप्ना यादव है।

Surya Kumar Yadav अपने माता पिता की इकलौती संतान है और इन्हें टैटू बनवाना बहुत पसंद है इन्होंने अपनी बॉडी पर कई सारे टैटू बनवा रखे हैं। मुंबई में ही वाणिज्य यानी कॉमर्स की डिग्री लेकर इन्होंने अपने स्कूल Time से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।

क्रिकेट की तरफ बचपन से ही झुकाव होने के कारण पहले कोच इनके चाचा ही विनोद कुमार यादव जी ही बने थे और उनसे उन्होंने बहुत कुछ क्रिकेट में सीखा है।

जी हाँ सूर्यकुमार यादव की शादी 8 जुलाई 2016 को हो चुकी है इनके पत्नी का नाम देविशा सेट्टी है, सूर्य कुमार देविशा सेट्टी से पहली बार सन् 2012 में मिले थे और इनके Dance को देखकर सूर्यकुमार Impress हो गए थे और देविशा सेट्टी सूर्यकुमार की बल्लेबाजी से Impress थी और यह दोनों कॉलेज में ही मिले थे और आगे चलके इन्होंने शादी कर ली।

India VS Bangladesh Cricket match: भारत ने बांग्लादेश को हराया —

14 सितंबर 1990 को भारत के मुंबई में जन्मे सूर्य कुमार यादव दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं और इनकी Age 2021 के अनुसार 31 Years Old है। सूर्यकुमार भारतीय बल्लेबाजों में काफी लोकप्रिय हो गये है और इनके चाहने वालो की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है।

सूर्यकुमार बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है जो IPL से लेकर International T20 में अपने जलवे बिखेर चुके है, अपने पहले ही Debut Match में उन्होंने England के खिलाफ खेलते हुये 57 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलायी थी।

Photo By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *