Cricket

वनडे रैंकिंग : हरमनप्रीत, मंघाना को नुकसान

  • July 5, 2023
  • 1 min read
वनडे रैंकिंग : हरमनप्रीत, मंघाना को नुकसान

दुबई | भारतीय  महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंघाना मंगलवार को जारी वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में एक – एक स्थान का नुकसान हुआ | वे क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर पहुंच गई | हरमनप्रीत के 716 रेटिंग अंक हैं जबकि स्मृति के उनसे दो अंक कम हैं | श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू 758 अंक के साथ शीर्ष पर हैं | वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी हैं | गेंदबाजों में स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ 617 अंक और दीप्ती शर्मा क्रमशः आठवें और दसवे स्थान पर हैं |

Credit : Amar Ujala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *