India International Javelin throw

Neeraj Chopra Gold: पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई”

  • August 28, 2023
  • 1 min read
Neeraj Chopra Gold: पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई”
नीरज की ऐतिहासिक जीत से जहां उनके गांव खंडरा में खुशी का माहौल है वहीं, देश भर से लोग नीरज को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। भारतीय सेना, कांग्रेस, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

ओलंपिक चैंपियन Neeraj Chopra Gold जीतकर अब विश्व चैंपियन भी बन गए। भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने रविवार को विश्व चैंपियनशिप में अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ ही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो में Neeraj Chopra Gold जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के नेशनल एथलेटिक्स सेंटर में भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज ने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। नीरज की ऐतिहासिक जीत से जहां उनके गांव खंडरा में खुशी का माहौल है वहीं, देश भर से लोग नीरज को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। भारतीय सेना, कांग्रेस, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने नीरज के लिए लिखा “प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा ने उत्कृष्टता का एक और उदाहरण दिया है। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें न केवल एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है बल्कि पूरे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के लिए उन्हें बधाई।”

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘भारतीय एथलेटिक्स के गोल्डन बॉय ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता जीती। पूरे देश को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है और यह क्षण भारतीय खेल इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।’

World Athletics championship : नीरज चोपड़ा की स्वर्णिम थ्रो
पीएम मोदी ने नीरज के लिए लिखा “प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा ने उत्कृष्टता का एक और उदाहरण दिया है। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें न केवल एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है

भारतीय सेना ने सूबेदार नीरज चोपड़ा को बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में पुरुषों की भाला फेंक में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

कांग्रेस पार्टी ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा को बधाई दी। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) एकाउंट पर लिखा, ‘गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर विश्व पटल पर तिरंगा लहरा दिया है। नीरज ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीत लिया है। देश का मान बढ़ाने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’

Photo By Prabhat Khabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *