Uncategorized

मुंबई दिल्ली को  हराकर आगरा ने जीता कांस्य

  • November 7, 2022
  • 1 min read

ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी के प्रतियोगिता के अंडर – 14 वर्ग में केवी – 3 आगरा की टीम ने अंतिम मैचों में मुंबई और दिल्ली की टीमों को हराकर कांस्य पदक जीता। चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता के कड़े मुकाबलों में संघर्ष कर आगरा की बेटियों ने यह मुकाम पाया। शनिवार रात आगरा पहुंची टीम का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।

51वीं केवीएस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के दौरान हॉकी प्रतियोगिताएं 1 नवंबर से 5 नवंबर तक ग्वालियर के लक्ष्मी बाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालय (एलएनसीपीई) में खेली गईं। इसमें आगरा, चेन्नई, बंगलूरू, दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ इत्यादि शहरों की टीमों ने हिस्सा लिया। जयपुर ने स्वर्ण और बंगलूरू ने रजत पदक जीता। तीसरे नंबर के लिए अंतिम दिन आगरा ने शानदार खेल दिखाया और पहले मुंबई और फिर दिल्ली की टीम को हराया। दिल्ली के खिलाफ अंतिम मैच में तनवी कुंटल के गोल से टीम विजेता बनी। जिस पर उन्हें बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया।

खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत, पुष्पवर्षा

की टीम में सृष्टि यादव (कप्तान), अजमत अंसारी (उपकप्तान), अक्शा अली (गोलकीपर), तनवी कुंटल, विधि शर्मा, वैष्णवी शर्मा, गुंजन सेंगर, रितिका सेंगर, श्रुति, नवजोत, लवजोत, रिया परमार, शुभी बंसल, सान्या चाहर, प्रतिज्ञा, गर्विता मेहरा शामिल थीं। शनिवार को ग्वालियर में पुरस्कार वितरण के बाद टीम रात में आगरा पहुंची। घर पहुंचने से पहले ही उनका कैंट स्टेशन पर ही ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। उन्हें फूल-मालाएं पहनाई, साथ में पुष्पवर्षा भी की बेटियों की इस जीत के बाद टीम के साथ दौरे पर गई शिक्षिका पूजा और अंजली मौर्य का कहना था कि बच्चियों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं हॉकी कोच जावेद का कहना था कि तैयारी के लिए और अधिक समय मिलता तो ये होनहार बच्चियां स्वर्ण पदक जीत सकती थीं।

 

श्रोत : अमर उजाला , आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *