Hockey India International

Hockey: भारत ने चौथी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब

  • August 14, 2023
  • 1 min read
Hockey: भारत ने चौथी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में भारत ने मलयेशिया को 4-3 से हरा दिया है। भारतीय टीम चौथी बार यह खिताब जीत चुकी है, जबकि मलयेशिया कभी यह खिताब नहीं जीत पाया है।

हालांकि, टीम पांच बार तीसरे स्थान पर रह चुकी है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। भारत ने 1-3 से पिछड़ते हुए, 4-3 से जीत हासिल की।

भारत चौथी बार बना चैंपियन
भारतीय हॉकी टीम ने चेन्नई में खेले गए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। मलयेशिया के खिलाफ रोमांचक फाइनल में भारत एक समय 1-3 से पीछे चल रहा था, इसके बाद तीसरे क्वार्टर में एक मिनट के अंदर दो गोल दाग टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की। चौथे क्वार्टर में चौथा गोल दाग भारतीय टीम ने 4-3 से मैच जीता और चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया। अब भारत सबसे ज्यादा चार बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है। पाकिस्तान ने तीन बार यह खिताब जीता है

इससे पहले भारत ने 2011, 2016 और 2018 में यह ट्रॉफी जीती थी। 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से विजेता रहा था, क्योंकि फाइनल बारिश की वजह से रद्द हो गया था। पांच साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया चैंपियन बनी है। भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। भारतीय हॉकी टीम को अब हांगझोऊ एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है। ऐसे में इस जीत से जरूर भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा होगा।

 अनुराग ठाकुर और स्टालिन भी रहेंगे मौजूद
भारत और मलयेशिया के बीच एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल देखने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन चेन्नई के स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।

Photo By Olympic.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *