Badminton India International

BWF World Championships : सात्विक-चिराग प्री क्वार्टर फाइनल में

  • August 24, 2023
  • 1 min read
BWF World Championships : सात्विक-चिराग प्री क्वार्टर फाइनल में
गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली ने भी अंतिम-16 में जगह बना ली है। विश्व नंबर 19 भारतीय जोड़ी ने चीनी ताईपे की चांग चियांग हुई और यांग चिंग तुन को 21-18, 21-10 से हराया।

सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने BWF World Championships के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस सत्र में चार खिताब जीत चुकी इस जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के केनेथ झी हुई चो और मिंग चुएन लिम को 30 मिनट में 21-16, 21-9 से परास्त किया।

पुरुष युगल स्पर्धा में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष रैंकिंग वाली भारतीय जोड़ी ने केनेथ झे हूई चू और मिंग चुएन लिम की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को हराया।

Badminton World Championship: सिंधु और सात्विक-चिराग की जोड़ी को पहले दौर में बाई 

पिछली BWF World Championships में सात्विक-चिराग ने कांस्य जीता था। उनका सामना अब 10वीं वरीय इंडोनेशियाई जोड़ी लियो रॉली कारनांडो और डेनियल मार्टिन से होगा। दूसरी ओर, गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली ने भी अंतिम-16 में जगह बना ली है। विश्व नंबर 19 भारतीय जोड़ी ने चीनी ताईपे की चांग चियांग हुई और यांग चिंग तुन को 21-18, 21-10 से हराया।

गायत्री और त्रिसा की दुनिया की 19वें नंबर की जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली थी। उन्होंने 37वीं रैंकिंग पर काबिज चांग और यांग की जोड़ी को 38 मिनट में 21-18, 21-10 में हराया। यह भारतीय जोड़ी ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पिछले दो चरण के सेमीफाइनल में पहुंची थी और अब उनका सामना अगले दौर में चीन की चेन किंग चेन और जिया यि फान की शीर्ष वरीय जोड़ी से होगा।

Photo By Forbes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *