Asian Games: सिफ्त कौर समरा ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जीता गोल्ड
भारत की सिफ्त कौर समरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन व्यक्तिगत प्रतियोगिता में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। 469.6 के स्कोर के साथ सिफ्त ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
भारत की सिफ्ट कौर सामरा ने बुधवार को यहां Asian Games की महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा में दबदबा बनाते हुए विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि आशी चौकसी भी कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। सिफ्ट ने फाइनल में 469.6 अंक जुटाए। उन्होंने ब्रिटेन की सियोनेड मैकिनटोश के फाइनल के 467.0 अंक के विश्व रिकॉर्ड में 2.6 अंक का सुधार किया।
सिफ्ट ने क्वॉलिफाइंग दौर में भी संयुक्त रूप से एशियाई रिकॉर्ड बनाया था। आशी ने 451.9 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। सिफ्ट के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रजत पदक जीतने वाली चीन की कियोंगयुई झेंग (462.3) उनसे 7.3 अंक पीछे रहीं। इससे पहले सिफ्ट, आशी और माणिनी कौशिक ने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में टीम स्पर्धा का रजत पदक भी जीता।
आशी, माणिनी और सिफ्ट की तिकड़ी क्वॉलिफिकेशन में 1764 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। मेजबान चीन ने कुल 1773 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि दक्षिण कोरिया ने 1756 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। सिफ्ट और आशी ने क्रमश: दूसरे और छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।
Shooting: भारतीय तीरंदाजों ने विश्वकप चरण-4 में दो पदकों पर साधा निशाना |
सिफ्ट ने 594 अंक बनाए जो क्वॉलिफाइंग में संयुक्त रूप से नया एशियाई रिकॉर्ड है।
भारत ने 26 सितंबर का दिन 14 मेडल के साथ खत्म किया था। आज सुबह-सुबह ही उसे पहला मेडल शूटिंग में मिला। देश की बेटियां सिफ्ट सामरा, मनिनी कौशिक और आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन महिला टीम इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया। इसी के साथ भारत ने Asian Games के चौथे दिन 2 गोल्ड मेडल के साथ कुल 8 मेडल हासिल किए हैं। भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन आज भी शानदार रहा। उम्मीद करते हैं कि 28 सितंबर को भी भारत पर मेडल की बारिश हो।
Photo By NPG