Asian Games: भारत का इतिहास और पीटी उषा के गोल्ड जीतने की दास्तां
1951 में उद्घाटन समारोह के बाद से भारत ने asian games में अब तक 672 पदक जीते हैं। भारत ने जकार्ता में आयोजित हुए 2018 asian games में शानदार प्रदर्शन किया था।
इसलिए साल 1951 से शुरू हुए asian games में भारत ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।
भारत ने 1951 के asian games में 51 पदक जीते थे, जिसमें 15 स्वर्ण, 16 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल था। एशियन गेम्स पदक तालिका में भारत से आगे सिर्फ जापान था, जिसने 60 पदक पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया था।
तब से भारत ने एशियाई खेल में 155 स्वर्ण, 201 रजत और 316 कांस्य सहित 672 पदक जीते हैं।इसके बाद पीटी उषा ने एशियाई खेल में भारतीय एथलीटों के ट्रैक एंड फील्ड में गोल्डेन परंपरा को आगे बढ़ाया।
‘पय्योली एक्सप्रेस’ के नाम से जाने जाने वाली पीटी उषा ने 1986 के एशियाई खेल में ट्रैक पर शानदार प्रदर्शन किया। उस साल भारत के जीते गए पांच में से चार स्वर्ण पदक जीते पीटी उषा ने दिलाए थे।
तीन बार की ओलंपियन पीटी उषा ने सियोल 1986 खेलों में चार स्पर्धाओं (200 मीटर, 400 मीटर, 400 मीटर हर्डल रेस और 4 x 400 मीटर रिले) में भाग लेकर एशियन गेम्स में रिकॉर्ड बना दिया।
जकार्ता में आयोजित हुए एशियन गेम्स 2018 में भारत ने पदकों की लिहाज से सर्वश्रेष्ठ किया और रिकॉर्ड 70 पदक जीते। जहां एक बार फिर से एथलेटिक्स सबसे सफल खेल रहा, जहां भारत ने 20 पदक जीते थे।
इसप्रकार पीटी उषा ने एशियाई खेल में सबसे सफल भारतीय एथलीट के रूप में अपने शानदार करियर का अंत 11 पदक – चार स्वर्ण और सात रजत के साथ किया।
Photo By News18