भारोत्तोलन प्रतियोगिता में आगरा मंडल ओवरऑल चैंपियन

भोगांव के नेशनल इंटर कॉलेज में खेली गई माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में आगरा मंडल ओवरऑल चैंपियन बना। मंडलीय टीम की ओर से भारोत्तोलक वंश सक्सेना,विष्णु, नवीन दीप, रुपेंद्र और दिग्विजय सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। टीम के कोच सौरभ सिंह और मैनेजर पंकज शर्मा और अरविंद शर्मा रहे।