Cricket

सचिव एकादश पर भरी पड़ा अध्यक्ष एकादश

  • February 12, 2020
  • 1 min read

[vc_row][vc_column][vc_separator][vc_column_text]जागरण संवादाता, आगरा : मिड स्टाम्प पर बॉल पड़ते ही दर्शको का उत्साह चरम पर था। एक मैच मैदान पर था। तो दूसरा मैदान के बाहर चल रहा था। दोनों टीमों के समर्थक जोश में थे। यह नजारा था भारत विकास परिषद् नवोदय द्धारा आयोजित कार्यक्रम के तहत खेलगांव में खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच का। सचिव एकादश एवं अध्यक्ष एकादश के बीच हुए मैच में अध्यक्ष एकादश विजयी रही। मेन ऑफ़ द मैच संजय गुप्ता बने। 85 रन देने वाले अनुराग भटनागर बेस्ट बेट्समेन रहे। बेस्ट बॉलर अंस बंसल रहे।

भारत विकास परिषद् नवोदय द्धारा खेलगावं में सीएए व् एनआरसी के समर्थन में गोष्ठी, मैत्री क्रिकेट मैच व अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत नवोदय संरक्षक प्रो, सुगम आनंद, अध्यक्ष विजय अग्रवाल, सचिव कुलभूषड़ गुप्ता ने की। इसके बाद सदस्यों ने सीएए व एनआरसी के समर्थन में विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा की जनता को को जागरूक करने की जरुरत है। जिससे भ्रम के स्तिथि ख़त्म हो। गोष्ठी के बाद बच्चो एवं महिलाओ को बैडमिंटन, खो खो, तम्बोला मुजिकल चेयर, रस्साकसी आदि प्रतियोगिताए कराई गई। संचालक रौनक गुप्ता ने किया। 

कोषाघ्यक्ष अनिल अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्थापक संरक्षक सुधीर गुप्ता ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के विशिस्ट अतिथि ब्रज प्रान्त  पदाधिकारी केशव दत्त गुप्ता, बसंत गुप्ता, डॉ, तरुण शर्मा आदि थे।    adaytch  [/vc_column_text][vc_separator][vc_column_text]

श्रोत : दैनिक जागरण  , आगरा

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *