प्रयागराज में जिमनास्ट जतिन ने जीते तीन गोल्ड
[vc_row][vc_column][vc_single_image image=”1698″ img_size=”full”][vc_column_text]
जतिन कुमार = उपलब्ध कराया फोटो
[/vc_column_text][vc_separator][vc_column_text]जांस, आगरा : प्रयागराज में आयोजित हुई राष्ट्रीय जूनियर जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में आगरा के जिम्नास्ट जतिन कुमार ने एक बार फिर सर्वश्रेस्ट प्रदर्शन किया है। जतिन ने यहाँ तीन गोल्ड मैडल जीतकर यूपी टीम में आगरा को बढ़त दिलाई।
29 जनवरी से एक फरवरी के बीच आयोजित हुई रास्ट्रीय जूनियर जिम्नास्ट प्रतियोगिता में एकलव्य स्टेडियम हॉस्टल के जिम्नास्ट जतिन कुमार ने यूपी के लिए तीन गोल्ड मैडल जीते। जतिन का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। इससे पहले जनवरी में गोवाहाटी में खेलो इंडिया में भी चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ जतिन ने यूपी के लिए सर्वश्रेस्ट प्रदर्शन किया था। एकलव्य के जिम्नास्ट कोच राममिलन ने बताया कि जतिन बड़े आयोजनों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करता जा रहा है। इसे ओलम्पिक और राष्ट्रमंडल खेलो के लिए तैयार किया जा रहा है। [/vc_column_text][vc_separator][vc_column_text]
श्रोत : दैनिक जागरण , आगरा
[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]