Hockey Sports News

टीम जर्सी के साथ हॉकी खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

  • October 29, 2022
  • 0 min read
टीम जर्सी के साथ हॉकी खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं
एक अक्तूबर से पूणे में आयोजित होने जा रही ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता में पहली बार प्रतिभाग करेगी आगरा की टीम

स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राजा अरिदमन सिंह ने किया विमोचन

पूणे में होने वाले ऑल इंडिया टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने की तैयारी में जुटे ताजनगरी के उदीयमान हॉकी खिलाड़ियों को बुधवार को नए तरीके से शुभकामनाएं दी गई इसके लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें टीम जर्सी (कलर) प्रदान की गई। साथ ही अतिथियों, वरिष्ठ खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आशीर्वाद दिया।

दरअसल, सुखजीवन हॉकी एकेडमी के प्रशिक्षुओं की एक टीम एक से सात अक्तूबर तक पूणे में आयोजित होने जा रही ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता में पहली बार प्रतिभाग करेगी। चयनित खिलाड़ियों की टीम इन दिनों एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीते करीब एक पखवाड़े से विशेष प्रशिक्षण शिविर में गहन अभ्यास में जुटी है। इन खिलाड़ियों के लिए बुधवार का दिन खास रहा। उन्हें अपनी टीम की जसी (कलर) मिली जिसे पाकर उनका उत्साह दोगना हो गया। इससे पूर्व एक संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने जर्सी को विधिवत लांच किया। इस दौरान प्रभारी आरएसओ सुनील चंद्र जोशी, पीएच दिवारा, वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक अमिताभ गौतम, सत्यपाल सिंह बाबा, धर्मेंद्र बघेल, अमीन उल्ला, खलील, संतोष सिंह गहलौत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

धन्यवाद ज्ञापन मास्टर हॉकी संघ के अध्यक्ष एवं एकेडमी के निदेशक राजीव सोई ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन संजय नेहरू एवं केपी सिंह यादव ने संयुक्त रूप से किया।

सुजीत होंगे टीम के कप्तान और दिनेश उपकप्तान

ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम के कप्तानी सुजीत कुमार को सौंपी गई है। दिनेश शर्मा टीम के उपकप्तान होंगे। टीम के अन्य सदस्य में अभिषेक कुमार, कुनाल सिंह, दिव्यांशु शर्मा, राहुल गौतम, दुर्गेश राजभर, अंकित पिप्पल, विशाल राजभर, अभिषेक कुमार, कुनाल राजभर, आयुष भट्ट, नितिन, अनमोल बघेल, मो. इमरान (दोनों गोलकीपर), आकाश राजभर, मनीष कुमार, अनुराग यादव शामिल हैं। टीम के कोच दिलीप शर्मा और मैनेजर अजय कुमार सिंह ।

श्रोत : अमर उजाला , आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *