प्रदेशीय प्रतियोगिता में हॉकी खिलाड़ी चोटिल
सहारनपुर में आयोजित बालिकाओं की प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने गई आगरा की टीम की एक खिलाड़ी गेंद लगने से चोटिल हो गई। रविवार को प्रतियोगिता के एक मैच के दौरान चोटिल हुई इस खिलाड़ी के दो दांत टूट गए। सोमवार को आगरा पहुंची इस खिलाड़ी को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बीडी जैन इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डा. अंजलि के अनुसार प्रदेशीय प्रतियोगिता के दौरान चोटिल हुई खिलाड़ी को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। उपचार के बाद अब उसे घर पहुंचा दिया गया है। खतरे की कोई बात नहीं है।
श्रोत : अमर उजाला , आगरा