Cricket India News Sports News

ICC World Cup 2023: Rohit Sharma बने सिक्सर किंग’ तोड़ा Chris Gayle का वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • October 12, 2023
  • 1 min read
ICC World Cup 2023: Rohit Sharma बने सिक्सर किंग’ तोड़ा Chris Gayle का वर्ल्ड रिकॉर्ड
रोहित शर्मा अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के दूसरे मैच में उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

ICC World Cup 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पूरे फॉर्म में दिखे। अरुण जेटली स्टेडियम का कोई कोना ऐसा नहीं था जहां उन्होंने चौका न लगाया हो। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 272 रन बनाया, जिसके जवाब में हिटमैन ने इशान किशन के साथ मिलकर भारत को तूफानी शुरुआत दी. महज 30 गेंदों में अपने वनडे करियर का 52वां अर्धशतक लगाया. इस दौरान उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. रोहित शर्मा ने आउट होने से पहले 84 गेंदों में 16 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 131 रन बनाए.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

  • 556 रोहित शर्मा
  • 553 क्रिस गेल
  • 476 शाहिद अफरीदी
  • 398 ब्रैंडन मैकुलम
  • 383 मार्टिन गप्टिल

क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटा
इस मैच से पहले रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, टी20, वनडे) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने से सिर्फ तीन शॉट दूर थे. रोहित ने आठवें ओवर में मीडियम पेसर नवीन-उल-हक की पांचवीं गेंद पर अपना सिग्नेचर शॉट यानी पुल मारकर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने लेंथ बॉल के पीछे 85 मीटर लंबा छक्का जड़कर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। 44 साल के क्रिस गेल ने 483 मैचों की 551 पारियों में 553 छक्के लगाए हैं, जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 453 मैचों की 473वीं पारी में यह रिकॉर्ड बनाया है. सिर्फ रोहित और गेल ही 550 से ज्यादा छक्के लगा पाए हैं. तीसरे नंबर पर मौजूद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम 476 छक्के हैं।

ICC World Cup 2023: न्यूजीलैंड पॉइंट टेबल में नंबर वन पर है” भारत कहाँ है जानिए

ICC World Cup 2023 में सबसे तेज हजार रन (वनडे)

  • 19- रोहित शर्मा
  • 19- डेविड वार्नर
  • 19- रोहित शर्मा
  • 20- सचिन तेंदुलकर
  • 20- एबी डीविलियर्स
  • 21- विवियन रिचर्ड्स
  • 21- सौरव गांगुली

Photo By SportsAdda

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *