Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर खिलाड़ियों ने मनाया जश्न
![Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर खिलाड़ियों ने मनाया जश्न](https://thegamesofindia.com/wp-content/uploads/2023/08/chandrayaan_3-380x309.webp)
भारत ने इसरो के मिशन मून चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया है. 23 अगस्त (बुधवार) को शाम 6.04 बजे चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर कदम रखा.
Chandrayaan 3: भारत ने इसरो के मिशन मून चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया है. 23 अगस्त (बुधवार) को शाम 6.04 बजे चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर कदम रखा. इसके साथ ही भारत अब अमेरिका, चीन और USSR के बाद चांद पर कदम रखने वाला चौथा देश बन गया है.
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है जिसमें खेल जगत भी शामिल हो गया है. भारतीय खिलाड़ी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो और देशवासियों को बधाई दे रहे हैं.
Hockey: भारत ने चौथी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
भारत के Chandrayaan 3 ने चांद पर सफल लैंडिंग कर ली है। भारतीय रोवर की इस लैंडिंग के साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है।
40 दिन का भारत का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। पृथ्वी से चंद्रमा तक 3.84 लाख किलोमीटर का सफर तय करने के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की धरती पर कामयाबी के साथ उतर गया।
इसी के साथ भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला रूस, अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा देश बन गया है। वहीं, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। देश की इस कामयाबी पर सभी खिलाड़ियों ने जश्न मनाया और वैज्ञानिकों को बधाई दी।
Photo By HindustanTimes