100 मीटर दौड़ में आगरा के अनिरुद्ध और निधि प्रथम रहे
जोन स्तरीय ग्रामीण खेलों में आगरा अलीगढ़ मंडलों के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर आयोजित जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को एकलव्य स्पोट्र्स स्टेडियम में किया गया। इस दौरान मेजबान आगरा और अलीगढ़ मंडल के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दौड़, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन में किया।
पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में आगरा के अनिरुद्ध प्रथम व अलीगढ़ के अमन शर्मा द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में संतोष (आगरा) प्रथम, दीपक पाठक (अलीगढ़) द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में आगरा के मोनू प्रथम व अलीगढ़ के वीरेश द्वितीय रहे। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में निधि आगरा प्रथम व अलीगढ़ की आयुषी द्वितीय रहीं।
200 मीटर दौड़ में आगरा की मनोरमा सिकरवार प्रथम व अलीगढ़ की आयुषी द्वितीय रहीं। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि शशिमौलि मिश्र (संयुक्त विकास आयुक्त आगरा मंडल) ने गुब्बारे उड़ाकर किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि आदित्य कुमार ( उपनिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल आगरा मंडल ने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
निर्णायक मंडल में हरदीप सिंह हीरा, शकील खान, केपी सिंह यादव, सुभाष, नेत्रपाल सिंह प्रमुख रहे। इस दौरान जयपाल सिंह सागर (जिला युवा कल्याण अधिकारी आगरा), विक्रम सिंह, प्रेमप्रताप सिंह, पुनीत कुमार, रवि अरेला, अनुराग सिंह, सुरेश प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
श्रोत : अमर उजाला , आगरा